एक्सप्लोरर
लाइव टीवीवीडियोशॉर्ट वीडियोवेब स्टोरीजफोटो गैलरीपॉडकास्ट्सगेम्समूवी रिव्यूओपिनियन
यूजफुल
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर कम्पैटिबिलिटी कैलकुलेटर कार लोन EMI कैलकुलेटर बीएमआई कैलकुलेटर होम लोन EMI कैलकुलेटर एज कैलकुलेटर एजुकेशन लोन EMI कैलकुलेटर
Advertisem*nt
![इस दिन से होगी पितृ पक्ष की शुरुआत, जानें श्राद्ध की सारी तिथियां (1) इस दिन से होगी पितृ पक्ष की शुरुआत, जानें श्राद्ध की सारी तिथियां (1)](https://i0.wp.com/cdn.abplive.com/imagebank/download-abp-live.png)
होमऐस्ट्रोPitru Paksha 2023: इस दिन से होगी पितृ पक्ष की शुरुआत, जानें श्राद्ध की सारी तिथियां
Shradh Dates 2023: पितृ पक्ष में पूर्वजों को सम्मान देने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-पाठ और कई अनुष्ठान किए जाते हैं. पितरों को प्रसन्न करने के लिए यह समय उत्तम माना जाता है.
By : ABP Live|Updated at : 20 Jul 2023 04:15 PM (IST)
पितृ पक्ष 2023
Shradh Dates: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष को पितृ पक्ष कहते है. इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष का समय बहुत विशेष माना जाता है. पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में श्राद्ध कर्म होते हैं. पितृ पक्ष में पितरों को तृप्त करने के प्रयास किए जाते हैं. इसके लिए इन दिनों में तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने की परंपरा है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में किए गए इन कार्यों से पितृ दोष दूर होता है और परिवार में सुख-शांति और खुशहाली आती है. पितृ पक्ष में वंशज अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म करते हैं. जानते हैं कि साल 2023 में श्राद्ध कब से शुरू होकर कब तक चलेंगे.
15 दिन देरी से शुरू होंगे पितृ पक्ष
इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही है और 14 अक्टूबर 2023 को यह समाप्त होंगे. पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होते हैं और अश्विन मास की अमावस्या तक चलते हैं. इसे सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं. अधिक मास की वजह से इस साल सावन दो महीने का है. इसकी वजह से सभी व्रत-त्योहार 12 से 15 दिन देरी से पड़ेंगे. आमतौर पर पितृ पक्ष सितंबर में समाप्त हो जाते हैं लेकिन इस साल पितृ पक्ष सितंबर के आखिर में शुरू होंगे और अक्टूबर के मध्य तक चलेंगे.
पित पृक्ष 2023 श्राद्ध तिथियां
पूर्णिमा का श्राद्ध - 29 सितंबर 2023 (शुक्रवार)
प्रतिपदा का श्राद्ध - 29 सितंबर 2023 (शुक्रवार)
द्वितीया का श्राद्ध - 30 सितंबर 2023 (शनिवार)
तृतीया का श्राद्ध - 1 अक्टूबर 2023 (रविवार)
चतुर्थी का श्राद्ध - 2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
पंचमी का श्राद्ध - 3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)
षष्ठी का श्राद्ध - 4 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
सप्तमी का श्राद्ध - 5 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
अष्टमी का श्राद्ध - 6 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
नवमी का श्राद्ध - 7 अक्टूबर 2023 (शनिवार)
दशमी का श्राद्ध - 8 अक्टूबर 2023 (रविवार)
एकादशी का श्राद्ध - 9 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
मघा श्राद्ध - 10 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)
द्वादशी का श्राद्ध - 11 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
त्रयोदशी का श्राद्ध - 12 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
चतुर्दशी का श्राद्ध - 13 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या - 14 अक्टूबर 2023 (शनिवार)
ये भी पढ़ें
क्रोध को प्रेम और पाप को सदाचार से ही जीता जा सकता है, जानें गीता के अनमोल उपदेश
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Published at : 20 Jul 2023 11:55 AM (IST)
Tags :
Pitru Paksha Hindu Calendar Shradh Dates Shradh Paksha
ABP Shorts
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें ABP News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, ऐस्ट्रो और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें
और देखें
Advertisem*nt
ट्रेडिंग न्यूज
#Swati Maliwal# Mamata Banerjee# Lok Sabha Elections 2024#PM Modi#Rahul Gandhi#Kal Ka Rashifal#IPL 2024#Panchayat Season 3#T20 World Cup 2024#Arvind Kejriwal#BJP#Congress#AAP#Delhi
Advertisem*nt
Advertisem*nt
टॉप हेडलाइंस
Advertisem*nt
for smartphones
and tablets
वीडियोज
फोटो गैलरी
ट्रेडिंग ओपीनियन
पंकज चौधरीचर्चित कवि
बच्चों का कहना है, अंकल...आपका वोट केवल आपका नहीं हैं, उसमें हमारा वोट भी शामिल है
Opinion